मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गरियाबंद जिले से 192 श्रद्धालुओं का दल रवाना

Updated on 28-10-2025 03:43 PM

गरियाबंद । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंडों से आज कुल 192 श्रद्धालु सहित श्रद्धालुओं के देखरेख के लिए 5 अनुरक्षक भी तीन बसों के माध्यम से पवित्र तीर्थस्थलों - प्रयागराज, हनुमानगढ़ एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु रवाना हुए। यह पांच दिवसीय यात्रा 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर  बीएस उइके, वरिष्ठ नागरिक  अनिल चन्द्राकर ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद  सुरेन्द्र सोनटेके, जनपद अध्यक्ष  सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष  लेखराम साहू,  राधेश्याम सोनवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  डी.पी ठाकुर, सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

ज्ञातव्य है कि योजना अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए पात्र हैं। यदि पति-पत्नी साथ यात्रा करना चाहें तो उनमें से एक को आयु सीमा में छूट दी जाती है। योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं को शासन द्वारा निर्धारित तीर्थस्थलों का निःशुल्क दर्शन कराया जाएगा। यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने एवं भोजन की सभी व्यवस्थाओं का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…
 17 January 2026
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों…
Advt.