एम्स...डेडलाइन पार फिर भी अधूरे 157 करोड़ के 3 प्रोजेक्ट

Updated on 28-10-2025 03:28 PM

देश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल एम्स भोपाल में आज भी वो सुविधाएं नहीं हैं, जिनकी घोषणा सालों पहले हो चुकी थी। सितंबर 2022 में मंजूर हुआ 99 करोड़ का क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) और 2019 में स्वीकृत 58 करोड़ का पीईटी सिटी स्कैन और गामा नाइफ सेंटर अब तक अधूरा है।

जिस वजह से गंभीर रोगों के मरीज आज भी बेहतर इलाज की तलाश में दूसरे राज्यों में भटक रहे हैं। अब इस मामले में प्रबंधन का कहना है कि यह तीनों प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरे हो जाएंगे। वहीं, जून 2026 से यह सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी। हालांकि यह तीसरी बार है जब इन प्रोजेक्ट की डेडलाइन बढ़ाई गई है।

गामा नाइफ का तो साल 2019 से हो रहा इंतजार ब्रेन कैंसर, ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए गामा नाइफ सबसे एडवांस तकनीक है। साल 2019 में इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। तब से ही इसके शुरू होने का इंतजार हो रहा है। कोरोना के चलते दो साल काम अटक गया था। देखा जाए तो यह सुविधा आने में 7 साल लग रहे हैं। इसका उपयोग ज्यादातर नसों में मौजूद छोटे ट्यूमर खासकर ब्रेन ट्यूमर के लिए किया जाता है। इसमें रेडिएशन केवल ट्यूमर पर दिया जाता है, जो कैंसर सेल के अंदर मौजूद डीएनए को नष्ट कर देता है। यह 99 फीसदी कारगर है।

भोपाल ही नहीं प्रदेश के लिए जरूरी इन सेंटर के तैयार होने के बाद गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली मुंबई का बार-बार सफर नहीं करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश समेत आसपास के राज्यों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकारी सेंटर में सुविधा होने से जांच और इलाज का खर्च निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम होगा। पास में सुविधा होने से सही समय पर जांच से बीमारी की गंभीरता कम होगी।

  • प्रोजेक्ट - पीईटी सीटी स्कैन और गामा नाइफ
  • बजट - 58 करोड़ 28 लाख 40 हजार
  • कब पूरा होना था - 6 जून 2025

पीईटी सीटी स्कैन

यह एक न्यूक्लियर इमेजिंग तकनीक है जो शरीर के सेलुलर लेवल पर हो रही गतिविधियों को दिखाता है। इसमें शरीर में एक रेडियोएक्टिव ट्रेसर इंजेक्ट किया जाता है। जो उन अंगों में जमा होता है, जहां अधिक मेटाबोलिक एक्टिविटी होती है। यह ट्रेसर कैंसर जैसी बीमारियों में अधिक मात्रा में जमा होता है क्योंकि ट्यूमर सेल्स ज्यादा सक्रिय होते हैं। फिर स्कैनर की मदद से यह रेडिएशन सिग्नल को पकड़ता है और कंप्यूटर की सहायता से अंगों की 6D इमेज तैयार की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.