'सिकंदर' रिलीज होते ही रश्मिका मंदाना पहुंचीं रेस्टोरेंट, पीछे मुंह छिपाते विजय देवरकोंडा भी आए, वीडियो वायरल

Updated on 31-03-2025 02:13 PM
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में छाई हुई हैं। 'एनिमल' और 'छावा' के बाद अब वो सलमान खान के साथ 'सिकंदर' फिल्म में नजर आ रही हैं, जो 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर पहले दिन जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। खैर। इस बीच रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। अकेले नहीं! रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि वे दोनों लंच डेट पर गए थे।
रश्मिका मंदाना को कैजुअल लुक में रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए देखा गया। उन्होंने पपाराजी को देखा तो उनका अभिवादन भी किया। कुछ सेकेंड बाद विजय देवरकोंडा भी दूसरी तरफ से एंट्री लेते हुए दिखे। उन्होंने पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चले गए। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा भी ढका हुआ था।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वीडियो

मालूम हो कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे अक्सर साथ नजर आते हैं। यहां तक कि तीज-त्योहार पर भी सेम बैकग्राउंड की फोटोज अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हैं। छुट्टियों पर भी छिपते-छिपाते जाते हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी।

'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की 'सिकंदर' ने ईद पर छप्परफाड़ कमाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और सत्यराज सहित कई सितारे नजर आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 17 January 2026
फरहान अख्‍तर ने 2 साल पहले अगस्‍त 2023 में 'डॉन 3' का ऐलान किया था। रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्‍ट किया और एक अनांउसमेंट टीजर वीडियो भी शेयर…
 17 January 2026
शुक्रवार की सुबह फैंस को खबर मिली कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, फैंस ने सोशल मीडिया पर…
 17 January 2026
दिलीप कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में से एक थे और आज भी, फिल्मों में सफलता पाने की चाह रखने वाली युवा पीढ़ी उनके काम की तारीफ…
Advt.