सेवा पखवाड़ा के तहत महावीर गौशाला में सफाई और चारा वितरण

Updated on 11-04-2025 02:08 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "सेवा पखवाड़ा" अभियान के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल की महिला मोर्चा ने मौदहापारा स्थित महावीर गौशाला में सफाई कार्य और गौमाताओं के लिए चारा वितरण किया।

सुबह 9 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंदिर परिसर की सफाई की और गौमाताओं को गुड़, चना, खीरा और हरा चारा वितरित किया। मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने जानकारी दी कि यह सेवा पखवाड़ा अभियान पार्टी के 46वें स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है, जो अगले 15 दिनों तक विभिन्न सेवा कार्यों के रूप में जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को स्टेशनरी और मट्ठा वितरण जैसे जनहित कार्यों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भारती बागल, सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक विजय गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेणुका शुक्ला, संगीता जैन और प्रणीत जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
महासमुंद। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आगाज आज जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर हाई स्कूल भवन, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोमाखान, महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…
 06 May 2025
दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार राज्य में जनता की समस्याओं को समयबद्ध निराकरण करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों में गति लाने तथा जनप्रतिनिधियों…
 06 May 2025
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा शहर के बीनार आवारा एवं असहाय पशुओं हेतु उपचार भोजन व्यवस्था एवं रखरखाव हेतु शेड/पुनर्वास केन्द्र की स्थापना संबंधी चर्चा की गई। जिसमें शहर…
 06 May 2025
एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में प्रेस-वार्ता ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार…
 06 May 2025
सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के सभागार में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन…
 06 May 2025
सूरजपुर। सुशासन तिहार 2025 में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन में लगातार मांग तथा समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण…
 26 April 2025
जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल  के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।…
 26 April 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए  23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…
 26 April 2025
जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा बगीचा में आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल में…
Advt.