अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल वादा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा थी : अशोक बजाज

Updated on 11-04-2025 02:11 PM

रायपुर।  जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम छांटा और परसदा में आयोजित मानस सम्मलेन में कहा कि भगवान की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश में सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था पहले से बढ़ी है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल वादा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा थी जो पूरी हुई.

प्रयागराज के महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगा कर धर्म के प्रति आस्था का परिचय दिया है.  बजाज ने कहा कि देश में हो रहे बड़े बदलाव के कारण दुनिया में भारत की साख बढ़ी है. आज "एक देश-एक चुनाव" की चर्चा हो रही है, पूरा देश बार बार के चुनाव से मुक्ति चाहता है.

एक देश एक चुनाव से समय, श्रम व धन की बचत होगी. आप लोग भी अपने ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर सीधे राष्ट्रपति को भेंजें ताकि राष्ट्रपति को आपकी धारणा की जानकारी हो सके. इससे उन्हें निर्णय लेने में सुविधा होगी. इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल एवं खोरपा के मंडल अध्यक्ष किशोर साहू , जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू, सरपंच ऐसकुमार साहू, गोपाल साहू, गुलाब साहू, दशरथ साहू, अशोक साहू, कमलनारायण साहू, भावेश दिवाकर, कृष्ण कुमार, राजू साहू, रूपनारायण, युवराज साहू, सरपंच परसदा रमेश वर्मा, तारिणी साहू, खेलावन साहू, टीकू यादव, ललित , मोहन साहू, महेंद्र वर्मा, जगदीश साहू, बोधन ध्रुव, गोपाल साहू, होरी लाल, घनश्याम यादव, रामकुमार हिरवानी, द्वारका हिरवानी, शत्रुघ्न सेन आदि उपस्थित हुए उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
महासमुंद। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आगाज आज जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर हाई स्कूल भवन, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोमाखान, महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…
 06 May 2025
दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार राज्य में जनता की समस्याओं को समयबद्ध निराकरण करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों में गति लाने तथा जनप्रतिनिधियों…
 06 May 2025
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा शहर के बीनार आवारा एवं असहाय पशुओं हेतु उपचार भोजन व्यवस्था एवं रखरखाव हेतु शेड/पुनर्वास केन्द्र की स्थापना संबंधी चर्चा की गई। जिसमें शहर…
 06 May 2025
एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में प्रेस-वार्ता ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार…
 06 May 2025
सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के सभागार में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन…
 06 May 2025
सूरजपुर। सुशासन तिहार 2025 में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन में लगातार मांग तथा समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण…
 26 April 2025
जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल  के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।…
 26 April 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए  23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…
 26 April 2025
जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा बगीचा में आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल में…
Advt.