अमेरिका-चीन में हुआ घमासान तो भारत को होगा बहुत बड़ा नुकसान, किसने की है यह भविष्यवाणी?
Updated on
11-04-2025 04:55 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। माना जा रहा है कि इन दो देशों के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का फायदा भारत को मिल सकता है। लेकिन जानकारों का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन की इकॉनमी मंदी में फंसी तो इसका भारत पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यह असर ट्रंप के टैरिफ से भी ज्यादा खतरनाक होगा। भारत के लिए इसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। इसकी वजह यह है कि चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है जबकि अमेरिका दूसरे नंबर पर है। यह चेतावनी अर्थशास्त्री और ईटी नाउ के कंसल्टिंग एडिटर स्वामीनाथन अय्यर ने दी है।