लखनऊ में क्रिकेटर ऋषभ पंत, पूरन के अवैध पोस्टर:LSG ने बिना परमिशन 20 कंपनियों की ब्रांडिंग कर दी

Updated on 26-03-2025 04:58 PM

लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अवैध रूप से कटआउट लगा दिए। हजरतगंज चौराहे पर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गई है।

इसे देखकर नगर निगम अधिकारी तनाव में आ गए। चेक करवाया तो पता चला कि फ्रेंचाइजी ने नगर निगम से कटआउट और ब्रांडिंग के लिए कोई परमिशन ही नहीं ली है।खबर की सूचना मिलते ही नगर निगम और LSG फ्रेंचाइजी के लोग होर्डिंग्स को हटाने पहुंच गए।

बिजली के पोल और बिल्डिंग्स पर की अवैध ब्रांडिंग

बिजली के पोल और ऊंची जगहों पर LSG के खिलाड़ियों के कटआउट लगे हैं। इसके साथ 20 कंपनियों की ब्रांडिंग भी की गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हजरतगंज में गलत ढंग से कट आउट लगाए गए हैं। उन्हें हटवाया जाएगा।

बीच चौराहे पर कट आउट लगाने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा लखनऊ के हजरतगंज में बीच चौराहे पर LSG के कट आउट लगा दिए गए हैं। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। इससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि हजरतगंज में कट आउट लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पीआरओ का कहना है कि ब्रांडिंग के लिए ये पोस्टर शहर में लगाए गए हैं।

गोमतीनगर, इंदिरानगर और चौक के लिए परमिशन है

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौक, गोमतीनगर और इंदिरानगर सहित कुछ और जगहों पर प्रचार के लिए कटआउट, होर्डिंग और बैनर लगाने की परमिशन ली गई है। इसमें LSG के झंडे लगाने की भी परमिशन है। इसकी अनुमति भी नगर निगम की तरफ से दी गई है। ​​​​​​जरूरी अर्हता पूरी करने पर प्रचार के लिए होर्डिंग, बैनर सहित अन्य चीजें लगाई जाती हैं।

हजरतगंज है हेरिटेज जोन फसाड गाइडलाइन के अनुसार हजरतगंज की बिल्डिंग के रंग सिर्फ पिंक और यलो कलर में हो सकते हैं। इसके साथ ही साइन बोर्ड, खिड़की, बिल्डिंग के डिजाइन में बदलाव नहीं करने नियम तय किए गए हैं। यहां पर बोलार्ड्स, डस्टबिन, बेंच, रेलिंग, लैंप पोस्ट सहित अन्य चीजें हेरिटेज लुक में हैं। हजरतगंज को आकर्षक बनाने के लिए इसे हेरिटेज लुक दिया गया है।

पांच दिन पहले DM लगा चुके हैं फटकार

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होम ग्राउंड में फैंस को जोड़ने में सबसे ज्यादा फिसड्‌डी साबित हो रही है। टीम को मैनजेमेंट की लापरवाही से होम एडवांटेज नहीं मिल रहा है। LSG मैनेजमेंट ने न तो इकाना में अब तक कोई इवेंट किया, न ही कहीं टिकट काउंटर खोला। इस मामले में लखनऊ DM विशाख जी ने LSG मैनेजमेंट, बीसीसीआई, यूपीसीए के साथ बैठक की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्थानीय दर्शकों के लिए आप टिकट काउंटर खोलिए।

बता दें कि LSG ने मेंबरशिप के लिए 3000 रुपए का चार्ज लगा दिया है। यही वजह है कि बड़े मैचों में लखनऊ के दर्शक LSG को सपोर्ट करने के बजाय, दूसरी टीमों को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। यह बात कोच जहीर खान भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस मान चुके हैं।

लोकल फैंस को व्यवस्थाओं पर नहीं दिया जवाब

डीएम ने ऑनलाइन टिकट बेचने वाली फ्रेंचाइजी बुक माई शो के प्रतिनिधियों से कहा- मैच से पहले शामिल होने वाले दर्शकों की संख्या रोजाना प्रशासन को जरूर उपलब्ध कराएं। जिससे क्राउड मैनेजमेंट बेहतर हो सके। इस बारे में जब LSG मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से बातचीत की गई, तो इधर-उधर की बातों का हीलाहवाली करते रहे।

लोकल फैंस को दी जानी वाली व्यवस्थाओं को लेकर भास्कर रिपोर्टर ने LSG के पीआरओ चंद्र प्रकाश गुप्ता से मामले में बात की और ई- मेल भी किया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
बेंगलुरू: जितेश शर्मा ने टी20 बल्लेबाज के रूप में खुद में बदलाव का श्रेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटोर दिनेश कार्तिक के प्रयासों को दिया जिनका मानना है कि यह विकेटकीपर मैदान के…
 10 April 2025
आईपीएल 2025 में हर दिन रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हर दिन कोई न कोई खिलाड़ी छाप छोड़ रहा है। ऐसा ही कुछ पिछले सीजन भी देखने को…
 10 April 2025
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच हो और कुछ खास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के…
 10 April 2025
अहदाबाद: राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन के लिए काफी निराशाजनक रहा। न केवल उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के एक…
 10 April 2025
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रनों से जीत मिली, जो रनों के मामले में उनकी…
 10 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं। इसके साथ ही साथ ही प्लेऑफ की गणित शुरू हो चुकी है। सभी 10 टीमों ने कम से…
 10 April 2025
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने बुधवार को महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा किया। इस दौरान…
 10 April 2025
लुसाने: लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए टूर्नामेंट होंगे और हर टूर्नामेंट में 6-6…
 31 March 2025
हरियाणा में हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा का पूर्व कबड्डी प्लेयर पति दीपक हुड्‌डा के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है। अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद…
Advt.