अवैध धान तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 14711 कट्टा धान और 3 वाहन जब्त

Updated on 17-01-2026 01:52 PM

महासमुंद ।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिले में तीन अलग-अलग मामलों में कुल 14711 कट्टा अवैध धान और तीन वाहन जब्त किए गए। पहली कार्रवाई पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहदा में हुई।

यहां टीकेश्वर यादव के आवास, दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लगभग 1000 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। जांच में धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए समूचा धान जप्त कर कृषि उपज मंडी पिथौरा को सुपुर्द किया गया। दूसरी कार्रवाई महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम भूरकोनी क्षेत्र में की गई। अवैध धान परिवहन की सूचना पर टीम ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया, जो धान ले जा रहे थे।

इन वाहनों से 170 कट्टा धान जब्त किया गया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। तीसरी कार्रवाई बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम परगला में हुई, जहां अवैध रूप से 51 पैकेट धान परिवहन करते हुए पकड़े गए।

मौके पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर लिया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मंडी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा, बागबाहरा विकासखंड के चेक पोस्ट टेमरी में भी अवैध धान परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की गई।

यहां एक वाहन सहित 250 कट्टा धान जब्त किया गया और इसे थाना कोमाखान के सुपुर्द किया गया।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान के अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगामी दिनों में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य किसानों और आम जनता को सत्यापन और पारदर्शिता के साथ धान खरीद सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी तहसील अधिकारी और संबंधित मंडी कर्मियों को सतर्क रहते हुए अवैध धान के भंडारण और परिवहन की निगरानी करनी चाहिए। जिले में इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि धान खरीदी प्रणाली में नियमों का पालन अनिवार्य है और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी बताया कि भविष्य में धान खरीदी और परिवहन व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त निगरानी तंत्र बनाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…
 17 January 2026
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों…
Advt.