मेगास्‍टार चिरंजीवी बने डीपफेक का श‍िकार, अश्‍लील वेबसाइट्स पर AI से बने वीडियोज, पुलिस में दर्ज करवाई श‍िकायत

Updated on 28-10-2025 04:26 PM
तेलुगू सिनेमा के मेगास्‍टार चिरंजीवी डीपफेक का श‍िकार बन गए हैं। उन्‍होंने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई है। अध‍िकारियों ने बताया है कि एक्‍टर ने यह श‍िकायत तब की है, जब कई पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर उनके अश्लील वीडियो कंटेंट सामने आए हैं। ये सभी AI से बने डीपफेक वीडियोज हैं। चिरंजीवी की श‍िकायत पर पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 294, 296 और 336(4) के साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 2(सी), 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में, चिरंजीवी ने कहा कि आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस से जनरेटेड उनके डीपफेक पोर्नोग्राफिक वीडियोज कई अश्‍लील वेबसाइट्स पर प्रसारित किए जा रहे हैं। राम चरण के पिता ने कहा कि इसने कड़ी मेहनत से कमाई गई उनकी प्रतिष्ठा को 'गंभीर और अपूरणीय क्षति' पहुंचाई है।

च‍िरंजीवी ने कहा- ये मुझे और मेरे पर‍िवार को कष्‍ट देने वाला

चिरंजीवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, 'इन मनगढ़ंत वीडियो का इस्तेमाल मुझे अश्लील और अभद्र तरह से दिखाने के लिए, दुर्भावनापूर्ण अंदाज से किया जा रहा है, जिससे जनता की धारणा विकृत हो रही है और दशकों की साख को ठेस पहुंच रही है। ये न केवल मुझे और मेरे प्रियजनों को व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से कष्ट देता है, बल्कि मेरे असल व्‍यक्‍त‍ित्‍व और मेरी पब्‍ल‍िक इमेज के विपरीत एक झूठी और अपमानजनक कहानी गढ़कर आम जनता को गुमराह भी करते हैं।'

मेगास्‍टार ने की कंटेंट और वेबसाइट को ब्‍लॉक करने की मांग

आंध्र प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री पवन कल्‍याण के बड़े भाई चिरंजीवी ने अधिकारियों से इन फर्जी वीडियो को बनाने, अपलोड करने और प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं, उन्‍होंने इन वेबसाइट्स और इंटरनेट पर चल रहे इन मनगढ़ंत कंटेंट को तत्काल ब्लॉक करने और हटाने की भी मांग की।

पर्सनैलिटी राइट्स पर च‍िरंजीवी को म‍िला कोर्ट का साथ

चिरंजीवी की यह श‍िकायत ऐसे समय में भी आई है, जब उन्‍होंने बीते दिनों हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट ने 'पर्सनैलिटी राइट्स' की रक्षा के लिए अर्जी भी डाली थी। इसमें उन्‍होंने अपने नाम, तस्‍वीर या आवाज के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत ने भी उनकी मांग को स्‍वीकार करते हुए इस ओर एक निषेधाज्ञा जारी की है।

च‍िरंजीवी की टीम ने द‍िया था ये बयान

चिरंजीवी की लीगल टीम ने एक बयान में कहा है, 'हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने 26 सितंबर 2025 के आदेश के माध्यम से, फिल्म अभिनेता चिरंजीवी के पक्ष में अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की है। आदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस तरह का शोषण और गलत बयानी, मुख्य रूप से डिजिटल और एआई माध्यमों के जरिए, चिरंजीवी की प्रतिष्ठा और आर्थिक हितों को गंभीर और अपूरणीय क्षति पहुंचाती है। उनकी आवाज, तस्‍वीर या किसी अन्य विशिष्ट व्यक्तित्व विशेषता का किसी भी व्यावसायिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए, सभी प्रारूपों और मीडिया में इस्तेमाल करने से रोकती है। आगे ऐसे किसी भी उल्लंघन, या मानहानि के मामले में दीवानी और फौजदारी दोनों कानूनों के तहत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 17 January 2026
फरहान अख्‍तर ने 2 साल पहले अगस्‍त 2023 में 'डॉन 3' का ऐलान किया था। रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्‍ट किया और एक अनांउसमेंट टीजर वीडियो भी शेयर…
 17 January 2026
शुक्रवार की सुबह फैंस को खबर मिली कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, फैंस ने सोशल मीडिया पर…
 17 January 2026
दिलीप कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में से एक थे और आज भी, फिल्मों में सफलता पाने की चाह रखने वाली युवा पीढ़ी उनके काम की तारीफ…
Advt.