पीएम मोदी करेंगे एमपी के मंदिरों के दर्शन:अशोकनगर के आनंदपुर धाम आएंगे

Updated on 11-04-2025 02:27 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 3 बजे यहां पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे तक रुकेंगे। पीएम इस दौरान परमहंस अद्वैत मत के मंदिरों में दर्शन, प्रमुख गुरु से भेंट और सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इससे पहले प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से आनंदपुर के मुख्य गेट पर नेताओं को एंट्री दी जा रही है। पूर्व सांसद और विधायक को भी चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। लगभग दो किलोमीटर दूर से चेकिंग की जा रही है।

तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे पीएम तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले परमहंस अद्वैत मत के तीन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। फिर वे मोती हॉल पहुंचकर परमहंस अद्वैत मत के वर्तमान गुरु से मुलाकात करेंगे और फिर सत्संग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन देंगे। पीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।

परिसर में चार हेलीपैड बनाए गए प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आनंदपुर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। बुधवार से ही आनंदपुर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। एसपीजी, आईजी सहित संभागीय स्तर तक का पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला सतर्क है। सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।

पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम ने भी आनंदपुर में डेरा डाल दिया है। स्क्वॉड डॉग्स की मदद से पूरे परिसर की सघन सर्चिंग की गई। परिसर में चार हेलीपैड बनाकर तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही आनंदपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।

मोदी का 2025 में तीसरा दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ​2025 में मध्यप्रदेश का यह तीसरा दौरा है। ईसागढ़ से पहले वे ​23 फरवरी छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी थी। साथ ही, 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 का उद्घाटन किया था।

श्री आनंदपुर धाम की स्थापना की कहानी कहा जाता है कि जब परमहंस दयाल जी महाराज (प्रथम पादशाही) आगरा में सत्संग दे रहे थे, तब ईसागढ़ निवासी सेठ पन्नालाल मोदी ने उनसे गांव आने का निवेदन किया। बाद में, द्वितीय पादशाही श्री परमहंस स्वरूप आनंद जी महाराज ने सन् 1929 में ग्वालियर राज्य में पदार्पण किया और ईसागढ़ क्षेत्र को परमार्थ का उपयुक्त स्थल माना।

सन् 1930 में भक्तों ने कठिन परिश्रम से उबड़-खाबड़ भूमि को हरे-भरे उद्यान में परिवर्तित किया और यहीं पर श्री आनंदपुर धाम की स्थापना हुई, जिसने क्षेत्रीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को नया स्वरूप दिया।

आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है। 315 हेक्टेयर में फैले इस क्षेत्र में 500 से अधिक गायों के साथ एक आधुनिक गौशाला है और श्री आनंदपुर ट्रस्ट परिसर के अंतर्गत कृषि गतिविधियां संचालित की जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 17 January 2026
नई दिल्ली, भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि…
 17 January 2026
इंदौर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजन से मुलाकात की। राहुल सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल गए,…
 17 January 2026
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित सेला लेक में शुक्रवार को केरल के दो युवक डूब गए। एक पर्यटक का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया, जबकि…
 17 January 2026
मुंबई, महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 29 नगर निगमों में से 17 पर अकेले भाजपा का कब्जा हो गया है। यानी इन निगमों में…
Advt.