जिलों में परिवहन सेवा प्रबंधन के लिए सौंपे अधिकार

Updated on 17-01-2026 01:44 PM
भोपाल, प्रदेश में लोक परिवहन सेवा शुरू करने के पहले राज्य सरकार ने जिलों में परिवहन सेवा प्रबंधन के लिए अधिकार सौंपे हैं। ग्वालियर चंबल संभाग के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक नई कम्पनी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है वहीं बाकी संभागों के लिए छह कम्पनियों के अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन सेवाओं पर कंट्रोल और प्रशासनिक एकरूपता को लेकर मध्य प्रदेश यात्री परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की प्रबंध संचालक को सहायक क्षेत्रीय कंपनियों का पदेन अध्यक्ष नॉमिनेट किया गया है। इसके माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर सार्वजनिक यात्री परिवहन सेवाओं पर प्रभावी प्रबंधन किया जा सकेगा। परिवहन विभाग के अनुसार भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों, अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड को इंदौर संभाग के सभी जिलों और जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को जबलपुर संभाग के सभी जिलों के लिए पदेन अध्यक्ष नॉमिनेट किया गया है।

इसी तरह उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को उज्जैन संभाग के सभी जिलों, सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को सागर संभाग की सभी जिलों, रीवा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को रीवा एवं शहडोल संभाग के सभी जिलों के लिए पदेन अध्यक्ष घोषित किया गया है। दूसरी ओर ग्वालियर और चंबल क्षेत्र की सभी जिलों के लिए एक नई कंपनी का गठन किया जा रहा है जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

कैबिनेट दे चुकी मंजूरी, 101 करोड़ की अंशपूंजी स्वीकृत

सरकार द्वारा यात्री परिवहन सेवा प्रारंभ करने के लिये 101 करोड़ 20 लाख रुपए की अंशपूंजी के रूप में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के 20 शहरों में सार्वजनिक परिवहन के लिए कंपनी एक्ट के तहत SPVs गठित हैं, जिसमें से 16 कार्यरत हैं। सभी कंपनियों के साथ संभागीय कंपनी के रूप में मर्ज किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

7 कंपनियों के नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर होल्डिंग कंपनी

प्रदेश में परिवहन व्यवस्था के संचालन के लिए 7 कंपनियों पर नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर कंपनीज एक्ट 2013 के अंतर्गत एक होल्डिंग कंपनी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मीटिंग में जिला स्तरीय यात्री परिवहन समिति के गठन की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से यात्री एवं बस ऑपरेटर के लिये सुविधाओं का‍ निर्माण किया जायेगा। बस संचालन एवं संधारण के लिये पीपीपी मोड प्रक्रिया से, निजी बस ऑपरेटर्स से संचालित किया जायेगा। परिवहन सेवा की निगरानी के लिए आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन की स्थापना करते हुए बस ऑपरेशन्स पर प्रभावी निगरानी रखी जायेगी। होल्डिंग कंपनी द्वारा आईटी प्लेटफार्म स्थापित करते हुए उस पर नोटिफाइड रूट अनुसार निजी बस ऑपरेटर्स को अनुबंधित किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.