पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया:आखिरी 6 ओवर में 76 रन बचाए

Updated on 26-03-2025 04:54 PM

पंजाब किंग्स ने IPL-18 के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 11 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। फिर गुजरात को 20 ओवर में 5 विकेट में 232 रन पर रोक दिया।

पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर 97 और शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच नाबाद 81 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर प्रियांश आर्या ने 47 रन बनाए। गुजरात की ओर से साई किशोर ने 3 विकेट झटके। रन चेज में गुजरात से साई सुदर्शन ने 74 रन और जोस बटलर ने 54 रन बनाए। आखिरी ओवर में दो विकेट आए। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ​​​​​​साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत और वॉशिंगटन सुंदर।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ​​​​​​प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
बेंगलुरू: जितेश शर्मा ने टी20 बल्लेबाज के रूप में खुद में बदलाव का श्रेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटोर दिनेश कार्तिक के प्रयासों को दिया जिनका मानना है कि यह विकेटकीपर मैदान के…
 10 April 2025
आईपीएल 2025 में हर दिन रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हर दिन कोई न कोई खिलाड़ी छाप छोड़ रहा है। ऐसा ही कुछ पिछले सीजन भी देखने को…
 10 April 2025
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग का मैच हो और कुछ खास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के…
 10 April 2025
अहदाबाद: राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन के लिए काफी निराशाजनक रहा। न केवल उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के एक…
 10 April 2025
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रनों से जीत मिली, जो रनों के मामले में उनकी…
 10 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं। इसके साथ ही साथ ही प्लेऑफ की गणित शुरू हो चुकी है। सभी 10 टीमों ने कम से…
 10 April 2025
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने बुधवार को महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा किया। इस दौरान…
 10 April 2025
लुसाने: लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए टूर्नामेंट होंगे और हर टूर्नामेंट में 6-6…
 31 March 2025
हरियाणा में हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा का पूर्व कबड्डी प्लेयर पति दीपक हुड्‌डा के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है। अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद…
Advt.