विद्युत जामवाल ने याद दिलाई भगवद गीता, कुणाल कामरा को किया सपोर्ट, 'जहर घोलने वाले' KRK पर सबकी चुप्‍पी पर भड़के

Updated on 31-03-2025 02:09 PM
बॉलीवुड के एक्‍शन स्‍टार और यंग जेनरेशन के फेरवरेट विद्युत जामवाल अपनी संजीदगी के लिए काफी मशहूर हैं। वह दो टूक शब्‍दों में अपनी बात रखते हैं। विद्युत ने एक वीडियो पोस्‍ट कर कॉमेड‍ियन कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में हाल के एक स्टैंड-अप शो 'नया भारत' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना, उनपर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा। लेकिन विद्युत जामवाल इससे खासे नाराज हैं। उन्‍होंने लगे हाथ समाज को आईना दिखाते हुए कमाल आर खान (KRK) के कुछ क्‍ल‍िप्‍स दिखाए हैं और पूछा है कि 'महिलाओं के ख‍िलाफ जहर घोलने' वाले इस शख्‍स पर एक्‍शन क्‍यों नहीं लिया जाता।
कुणाल कामरा पर एक के बाद एक कई FIR दर्ज हुए हैं। उनको लेकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। विद्युत जामवाल ने 'अभिव्यक्ति की आजादी' को लेकर हमारे समाज के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाया है। एक्‍टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जो लोग कुणाल कामरा पर इतना शोर मचा रहे हैं, वो कमाल आर खान के आपत्तिजनक बयानों के लंबे इतिहास के बावजूद चुप क्‍यों हैं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 17 January 2026
फरहान अख्‍तर ने 2 साल पहले अगस्‍त 2023 में 'डॉन 3' का ऐलान किया था। रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्‍ट किया और एक अनांउसमेंट टीजर वीडियो भी शेयर…
 17 January 2026
शुक्रवार की सुबह फैंस को खबर मिली कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई, फैंस ने सोशल मीडिया पर…
 17 January 2026
दिलीप कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान कलाकारों में से एक थे और आज भी, फिल्मों में सफलता पाने की चाह रखने वाली युवा पीढ़ी उनके काम की तारीफ…
Advt.