मिडिल ऑर्डर की नाकामी, गेंदबाजों का फ्लॉप शो, RCB की हार के 5 मुजरिम, जिन्होंने घर में कटाई नाक

Updated on 11-04-2025 03:11 PM
केएल राहुल की दमदार 93 रनों की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को उसके घर में घुस कर 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की है। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में जैसे-तैसे 163 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली ने 13 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को मिली हार के लिए 5 जिम्मेदार खिलाड़ियों के बारे में।

लियाम लिविंगस्टोन भी आरसीबी के नहीं आए काम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा निराश किया। अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर लिविंस्टोन के पास पूरा मौका था कि वह सय लेकर क्रीज पर खड़े रहते और आरसीबी के लिए जरूरी रन बनाते, लेकिन उन्होंने आते ही बल्ला भांजना शुरू कर दिया। इस तरह लिविंगस्टोन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद आरसीबी पर और ज्यादा दबाव बढ़ गया।

अच्छी शुरुआत के बाद फिल साल्ट से हो गई भारी चूक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की थी। साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलर 3 ओवर में स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया था, लेकिन सिर्फ 1 रन चुराने की कोशिश में एक गलत कॉल पर वह रन आउट हो गए। फिल साल्ट 17 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। साल्ट के आउट होने के साथ ही आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई।

विराट कोहली ने फिर किया निराश

आरसीबी के लिए घरेलू मैदान पर विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया। फिल साल्ट के साथ मिलकर विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन विपराज निगम की फिरकी में फंसकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। विराट कोहली आरसीबी के लिए 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह आरसीबी की हार में विराट कोहली भी एक बड़े विलेन साबित हुए।

नहीं चला जोश हेजलवुड का जादू

आरसीबी के लिए इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले जोश हेजलवुड का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जादू नहीं चल पाया। जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए 3 ओवर में 40 रन लुटा दिए जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हेजलवुड का नहीं चल पाना भी आरसीबी के लिए भारी पड़ा।

कप्तान रजत पाटीदार बैटिंग में रहे फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में घरेलू मैदान पर रजत पाटीदार पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। शुरुआती विकेट के बाद रजत के पास जिम्मेदारी थी कि वह आरसीबी के लिए कम से कम एक छोर को संभाले, लेकिन कुलदीप यादव उनको अपनी फिरकी में फंसा कर चलता कर दिया। पाटीदार 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 17 January 2026
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग ( BBL ) में सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच एक मैच के दौरान अनोखी नोंकझोंक देखने को मिली, जिसने…
 17 January 2026
पूर्व भारतीय महिला टीम की कोच डब्ल्यूवी रमन ने 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 स्तर पर खिलाने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि…
 17 January 2026
डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केप टाउन ने शुक्रवार शाम न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन विकेट से हराकर एसए20 प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।…
Advt.