US Open 2026 का फाइनल जीतते ही मिल गए 520000000 रुपये, दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव पर हुई पैसों की बारिश

Updated on 14-09-2026 01:14 PM
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने 23 साल बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से मात देकर अपने करियर का पहला यूएस ओपन और साल 2026 का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ज्वेरेव ने साल 2020 में इसी मैदान पर डोमिनिक थीम के खिलाफ मिली बेहद करीबी और दर्दनाक खिताबी हार के जख्मों को भी पूरी तरह से भर दिया है।


ग्रैंड स्लैम इतिहास का सबसे बड़ा इनामी चेक


साल 2026 में यूएस ओपन ने अपने प्राइज पूल में 20% का इजाफा करते हुए खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड 108 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 1,034 करोड़ रुपये की कुल इनामी राशि रखी थी। इसका सबसे बड़ा जैकपॉट चैंपियन बने अलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथ लगा। विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को ट्रॉफी उठाने के लिए 5.5 मिलियन डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड चेक मिला, जो टेनिस इतिहास में किसी भी एकल ग्रैंड स्लैम विजेता को दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी राशि है। अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन को रनर-अप रहने पर 2.8 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि मिली।

बेन शेल्टन की ऐतिहासिक रन का हुआ अंत


23 साल के अमेरिकी स्टार बेन शेल्टन भले ही फाइनल में ज्वेरेव की चुनौती से पार नहीं पा सके, लेकिन टूर्नामेंट में उनका सफर अद्भुत रहा। क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्केराज को 5 सेटों के रोमांचक मैच में हराने के बाद शेल्टन ने सेमीफाइनल में फ्रांसिस टियाफो को पछाड़कर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल का टिकट हासिल किया था। इसके साथ ही शेल्टन 1972 में आर्थर ऐश के बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्लैक अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बन गए।


ज्वेरेव के लिए यादगार रहा 2026 का सीजन


अलेक्जेंडर ज्वेरेव के लिए 2026 का यह सीजन ड्रीम सीजन साबित हुआ है। इस साल ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में 25-2 का शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले ज्वेरेव ओपन एरा में ऐसे चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही कैलेंडर ईयर में अपने करियर के पहले दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
Advt.