योगी आदित्‍यनाथ बायोपिक: वो शिष्य बनने आया, जनता ने सरकार बना दिया! 'अजेय' का फर्स्‍ट लुक वीडियो रिलीज

Updated on 26-03-2025 05:17 PM
सम्राट सिनेमैटिक्स ने अपनी अपकमिंग मूवी 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का पहला लुक जारी किया है। ये मोशन पोस्टर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी को करीब से जानने का मौका देगा। उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले फैसलों की झलक पेश करेगा।
'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी के पहलुओं को समेटे हुए है। उनके शुरुआती साल, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका फैसला और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप देने वाले नेता के रूप में उनका विकास। इसका निर्देशन 'महारानी 2' फेम रवींद्र गौतम ने किया है। इसे ऋतु मेंगी ने सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनाया गया है। ये मूवी शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित है। इसमें ड्रामा, इमोशन, एक्शन और बलिदान का एक रोंगटे खड़े कर देना वाला मिश्रण है।

परेश रावल और निरहुआ आएंगे नजर

इस फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है, जबकि फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा सिंह ने भी दमदार एक्टिंग की है। साल 2025 में दुनिया भर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत मीट ब्रदर्स ने दिया गया है। लेखन दिलीप बच्चन झा और प्रियंक दुबे ने किया है। निर्देशक फोटोग्राफी विष्णु राव और प्रोडक्शन डिजाइनर उदय प्रकाश सिंह हैं।

चुनौतियों से भरी योगी आदित्यनाथ की जिंदगी

सम्राट सिनेमैटिक्स की निर्माता ऋतु मेंगी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ का जीवन चुनौतियों और परिवर्तन से भरा है। हमारी फिल्म उनके सफर को आकर्षक और नाटकीय तरीके से पेश करती है, और उन घटनाओं को जीवंत करती है जिन्होंने उन्हें आकार दिया। कलाकारों की शानदार टोली और एक मनोरंजक कहानी के साथ, हम इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।'

कड़ी मेहनत की है यात्रा

निर्देशक रवींद्र गौतम ने कहा, 'हमारी फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है, जो उत्तराखंड के एक सुदूर गांव के एक साधारण मध्यमवर्गीय लड़के को चित्रित करती है, जो भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, निस्वार्थता, विश्वास और नेतृत्व की है, और हमने एक ऐसा अनुभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो उनके अविश्वसनीय जीवन के साथ न्याय करता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
टीवीके नेता और तमिल सुपरस्टार थलपति विजय के मदुरै एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके एक बॉडीगार्ड ने अचानक बंदूक निकाल ली। एक फैन से…
 06 May 2025
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्स हैंडल पर एक वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 184.9K व्यूज…
 06 May 2025
सिंगर सोनू निगम बीते कुछ समय से बेंगलुरु कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में हैं। वहां उन्होंने जो भी बयान दिया, उसके बाद बवाल मच गया है। अब तो कर्नाटक फिल्म…
 06 May 2025
मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज होने के बाद 'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और एक्टर एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के…
 31 March 2025
देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के महीने के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'ईद उल फितर' के नाम…
 31 March 2025
टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने 21 साल पहले 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने हाल ही में बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल…
 31 March 2025
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में छाई हुई हैं। 'एनिमल' और 'छावा' के बाद अब वो सलमान खान के साथ 'सिकंदर' फिल्म में नजर आ रही हैं, जो…
 31 March 2025
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को हाल ही में पुणे में देखा गया। दोनों एक फैमिली वेडिंग फंक्शन अटेंड करने वहां साथ में पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी…
 31 March 2025
Kapil Sharma ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'किस किस को प्यार करूं 2' की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक #KKPK2।' इस फिल्म के लिए वीनस और अब्बास-मस्तान साथ…
Advt.